फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10-year-old girl dies after falling into tubewell while playing

Ghaziabad News: खेलते समय ट्यूबवैल में गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
10-year-old girl dies after falling into tubewell while playing
मोदीनगर। निवाड़ी थानांतर्गत गांव अबूपुर में बुधवार शाम छोटी बहन के साथ जंगल की तरफ खेलने गई 10 वर्षीय बच्ची की ट्यूबवेल में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि बच्ची को दौरे की बीमारी थी। खेलते समय बच्ची को दौरा आया और ट्यूबवैल में गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अबूपुर में किराए के मकान में रहने वाले लालचंद मजदूरी करते है। उनके तीन बेटियां थी। 10 वर्षीय काजल बुधवार शाम छोटी बहन एलिस के साथ खेलने जंगल की ओर गई थी। दोनों बहने ट्यूबवेल के समीप खेल रही थीं। इसी दौरान काजल ट्यूबवेल में गिर गई। वहां मौजूद किसानों ने काजल को ट्यूबदेल से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी व निवाड़ी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed