{"_id":"5819fc054f1c1bc52b435b6b","slug":"10-will-be-the-municipal-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक 10 नवंबर को होगी। महापौर ने बुधवार को ही निगम अफसरों को मीटिंग का एजेंडा तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इस बैठक में विकास कार्यों के प्रस्तावों के साथ-साथ पॉलिसी मामलों पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
हालांकि इस बार कार्यकारिणी समिति की बैठक होनी थी, लेकिन महापौर अशु वर्मा का कहना है कि 15 नवंबर से संसद सत्र शुरू हो जाएगा, ऐसे में कार्यकारिणी और बोर्ड दोनों की मीटिंग नहीं हो सकती।
विज्ञापन
निर्धारित समयावधि में दोनों बैठकों का एजेंडा जारी नहीं हो पाएगा। इसकी वजह से पहले बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बैठक के लिए 10 नवंबर तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो एक दिन तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। कई महीने बाद होने वाली बोर्ड की यह बैठक अहम मानी जा रही है। इससे पहले बोर्ड बैठक हुई, लेकिन इसमें सिर्फ कार्यकारिणी समिति का चुनाव हुआ। विकास कार्यों के प्रस्ताव पास नहीं हो पाए। महापौर ने बताया कि बैठक के लिए दो-तीन दिन में एजेंडा जारी करा दिया जाएगा।