{"_id":"6aa316f75e940323470e4d9e","slug":"10-seats-in-the-legislative-council-and-rajya-sabha-should-be-reserved-for-traders-kanchhal-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110743-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के लिए विधान परिषद और राज्यसभा में 10 सीटें हो आरक्षित : कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के लिए विधान परिषद और राज्यसभा में 10 सीटें हो आरक्षित : कंछल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए विधान परिषद और राज्यसभा में 10 सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। इससे संसद और विधानमंडलों में व्यापारियों की आवाज और हितों का प्रभावी प्रतिनिधित्व हो सकेगा। वह बृहस्पतिवार को कस्बा रोड स्थित प्रदेश मंत्री नीरज गुप्ता के कार्यालय पर आयोजित व्यापारी संवाद एवं प्रांतीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर बीमा, दुकान जलने पर एक करोड़ रुपये का बीमा, ब्याज दर 18 से घटाकर 9 प्रतिशत करने, बिजली के फिक्स और मिनिमम चार्ज समाप्त करने तथा मंडी शुल्क पूरे देश में एक प्रतिशत करने की मांग उठाई। साथ ही सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन करने, सर्वे-छापा समाप्त करने, दुर्घटना बीमा बढ़ाकर 25 लाख और पेंशन तीन से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की मांग रखी गई। ऑनलाइन ट्रेडिंग पर भी कठोर कार्रवाई की मांग की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपल रिपोर्ट आठ-दस माह बाद आने का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग भी उठी।जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि मुरादनगर के निर्वाचन के लिए नीरज गुप्ता को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान पंकज गर्ग, विनोद जिंदल, गोपाल अग्रवाल, अमित गर्ग, मुकेश सिघल, विनोद सिघल, विरेन्द्र गर्ग, संदीप चौधरी, मुकेश भटनागर व मनीष सिंघल आदि मौजूद रहे।