फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 rounds fired outside village head's nephew's house

Ghaziabad News: ग्राम प्रधान के भतीजे के घर के बाहर 10 राउंड गोली चली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
10 rounds fired outside village head's nephew's house
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के मेवला भट्टी गांव के प्रधान के भतीजे के घर के बाहर बृहस्पतिवार रात 10 राउंड फायरिंग हुई। पीड़ित परिजनों ने पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोलियां गेट और दीवारों पर लगी है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मेवला भट्टी गांव में सुरेश परिवार के साथ रहते हैं। सुरेश की पत्नी गांव की प्रधान है। सुरेश के भतीजे परमजीत के घर के बाहर बृहस्पतिवार रात करीब 10 राउंड गोलियां चलीं। गोली गेट और दीवार पर लगी है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। गांव में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित परमजीत ने महेश प्रधान, अमन और सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed