फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 million of the old currency is now caught in Shalimar Garden

अब शालीमार गार्डन में पकड़ी 10 लाख की पुरानी करेंसी

Mon, 16 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
10 million of the old currency is now caught in Shalimar Garden
old note - फोटो : amarujala

शालीमार गार्डन में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कंस्ट्रक्शन कारोबारी को दस लाख की पुरानी करेंसी के साथ पकड़ा है। दोनों लोग गुरुग्राम से कमीशन पर नोटों को बदलने आए थे। पुलिस दोनों कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस और आयकर विभाग की टीम इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इतनी करेंसी कहां से आई।    

विज्ञापन

 
थाना साहिबाबाद एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि शालीमार गार्डन चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ करीब सात बजे 80 फुटा पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक अर्टिगा कार को रोकने का इशारा किया तो कार चालक कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर राजकुमार और अरविंद कंसल निवासी गुरुग्राम को धर दबोचा। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो एक बैग में पुराने एक हजार और पांच सौ के नोट मिले। पुलिस ने नोटों की गिनती की तो करीब दस लाख रुपये निकले। बैग में एक हजार की पांच और पांच सौ के नोट की दस गड्डियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। वह पुराने नोटों को 50 फीसदी कमीशन पर नए नोटों में बदलने गाजियाबाद जा रहे थे। देर रात तक पुलिस की पूछताछ जारी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों अपना बयान बार बार बदल रहे हैं, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों यह रुपया लेकर किस व्यक्ति के पास जा रहे थे, उनके पास करेंसी आई कहां से। पुलिस दोनों से सच उगलवाने में लगी है।ट्रांस हिंडन में नोट पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है।

पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को शालीमार गार्डन में ही नोट बदलने आए दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर और उसके दो साथियों को  पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से 31 लाख 64 हजार की पुरानी करेंसी पुलिस ने बरामद की थी।

इन्हें एक एनआरआई के माध्यम से कमीशन पर नोट बदलवाने की बात कहकर शालीमार गार्डन के एक व्यक्ति ने बुलाया था। वह व्यक्ति अब तक फरार है। पुलिस को शक है कि इलाके में कोई ऐसा गैंग सक्रिय है, जो कमीशन लेकर एनआरआई के माध्यम से पुराने नोटों को बदलवाने का काम कर रहा है।

पुलिस को ऐसे गैंग की तलाश है। याद हो कि कौशांबी में गत बृहस्पतिवार को एक कैश वैन से तीन करोड़ की नई करेंसी पकड़ी गई थी। करेंसी सीज कर ट्रेजरी में भेज दी गई थी। इस मामले में फिलहाल आयकर विभाग की छानबीन जारी है।

इससे करीब 1 माह पहले नोटबंदी के दौरान भी पुलिस ने कौशांबी से लाखों रुपये की पुरानी करेंसी दो युवकों से बरामद की थी। नोटबंदी के बाद ट्रांस हिंडन में सामने आए करेंसी पकड़े जाने के तीनों मामलों के तार शालीमार गार्डन से जुड़ते नजर आ रहे हैं। एक माह पहले कौशांबी से पकड़े गए दो युवक शालीमार गार्डन के ही रहने वाले थे।


इसके बाद बीते बृहस्पतिवार को भी 31 लाख 64 हजार की करेंसी शालीमार गार्डन से ही पकड़ी गई थी। लगातार शालीमार गार्डन से नोटबंदी के मामले जुड़ने के बाद पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को सक्रिय कर दिया है, जिससे शालीमार गार्डन में चल रहे इस नोट बंदी के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया जा सके।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed