{"_id":"64a9b94181f89ad0aa08d884","slug":"10-lakh-copper-was-looted-by-taking-the-watchman-hostage-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-149476-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चौकीदार को बंधक बनाकर लूट ले गए 10 लाख का तांबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चौकीदार को बंधक बनाकर लूट ले गए 10 लाख का तांबा
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। थाना क्षेत्र के परसोन औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंशुल मशीनरी जॉब वर्क्स फैक्टरी में तीन नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार रामनाथ को बंधक बनाकर करीब 10 लाख की कीमत का तांबा लूट लिया। बदमाशों ने शुक्रवार देर रात करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने फैक्टरी में रखी रॉड से ही चौकीदार को धमकाया और पिटाई कर उसी के कपड़े को फाड़कर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर बदमाशों ने वहां खड़ी एक रिक्शा में माल ढोया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश अपने साथ कोई मालवाहन वाहन लाए थे और उनके कुछ साथी भी आसपास हो सकते हैं, जिसमें वे रिक्शा व माल भरकर ले गए। सुबह करीब साढ़े पांच बजे चौकीदार ने बंधकमुक्त होकर शोर मचाया और मालिक शमशूल हसन व सुपरवाइजर को सूचना दी। शमशूल हसन नगर कोतवाली के कैलाभट्ठा के रहने वाले हैं।
चौकीदार रामनाथ ने बताया कि रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने आकर पीछे उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद वे कमरे की चाबी मांगने लगे। उन्होंने चाबी उनके पास नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर पटक दिया। इससे उनके अंदरूनी चोट भी आई है। फिर बदमाशों ने उनकी ही लुंगी फाड़कर उनके हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। कहा कि हम अभी यहीं है शोर मचाया तो मार देंगे। इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर माल ले गए। शमशूल ने मसूरी थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि 10 लाख से ज्यादा का माल बदमाश ले गए हैं। अभी आंकलन किया जा रहा है।
एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करीब 10 लाख का माल जाने की बात सामने आई है। केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पास की फैक्टरी के चौकीदार ने आकर खोला दरवाजा
चौकीदार रामनाथ ने किसी से खुद को बंधकमुक्त करके कमरे की खिड़की के पास आकर करीब साढ़े पांच बजे शोर मचाया तो पास की फैक्टरी के चौकीदार अनिल ने आकर कमरे का दरवाजा खोला। रामनाथ ने फिर अनिल के फोन से फैक्टरी के सुपरवाइजर मौसम अली को कई फोन कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। करीब पौने सात बजे मौसम ने जब वापस कॉल की तो उन्हें घटना का पता और डायल 112 पर पुलिस व मालिक को सूचना दी।
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस करीब पौने आठ बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने पिलखुवा पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जब फैक्टरी की रजिस्ट्री और खसरा मसूरी क्षेत्र में निकला तो मसूरी पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।