फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 kg of plastic seized and a fine imposed during the drive.

Ghaziabad News: अभियान के दौरान 10 किग्रा प्लास्टिक जब्त, लगाया जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
10 kg of plastic seized and a fine imposed during the drive.
खोड़ा। नगरपालिका परिषद में प्लास्टिक उन्मूलन महा-अभियान आरंभ 8.0 के तहत सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड चार में दस किग्रा प्लास्टिक जब्त करके 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। नगरपालिका कर निरीक्षक दीक्षा चौहान ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र में प्लास्टिक उन्मूलन जागरूक अभियान चलाया गया है। इसमें वार्ड चार में दस किग्रा प्लास्टिक जब्त करके दो दुकानदारों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि अभियान दो दिन पहले ही शुरू होना था, लेकिन जनगणना में ड्यूटी होने और रविवार की वजह से सोमवार से अभियान की शुरुआत की गई है। करीब एक महीने तक यह अभियान क्षेत्र में चलाया जाएगा, जिसमें नागरिकों, व्यापारियों व विभिन्न संस्थानों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed