फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 candidates fell ill during the Sub-Inspector recruitment race; two are in critical condition.

Ghaziabad News: दरोगा भर्ती दौड़ में 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी, दो की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
10 candidates fell ill during the Sub-Inspector recruitment race; two are in critical condition.
गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी उपनिरीक्षक की भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लग
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पीएसी बटालियन में चल रही दरोगा पुलिस भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा के पहले दिन सोमवार को 565 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि दो अभ्यर्थियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क रही और जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई दौड़ सुबह साढ़े आठ बजे तक चली। पहले दिन लड़कों के दो बैच 80 और 81 समेत कुल तीन बैचों के 565 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दौड़ के दौरान मनीष गौरी और ओमप्रकाश की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। वहीं, पवन कुमार, शुभम, पवन, रोहन, सौरव यादव, संजीव और विक्की को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पालन किया जा रहा है। प्रत्येक अभ्यर्थी की निगरानी के लिए मेडिकल टीम और स्वास्थ्य कर्मियों को मौके पर तैनात रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed