{"_id":"5d7258e38ebc3e93a04e75f4","slug":"ghaziabad-women-died-due-to-electric-shock-from-cooler","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: करंट की चपेट में आने के कारण महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: करंट की चपेट में आने के कारण महिला की मौत
Fri, 06 Sep 2019 06:32 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 06 Sep 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक मीना
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में झुग्गियों में रहने वाली एक महिला की करंट लगने के कारण मौत हो गई। रामपाल कॉलोनी स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास रहने वाली मीना शुक्रवार सुबह नहा कर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान उसके घर के कूलर में बिजली का करंट आ गया।
विज्ञापन
कपड़े सुखाते हुए कूलर से सट जाने के कारण मीना को बिजली के तेज झटके लग गए और वह छटपटाने लगी। बेटी ने मां को इस हालत में देखा तो वह शोर मचाने लगी, लेकिन तबतक मीना की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतिका का पति रामचंद्र सब्जी बेचता है। घटना के समय वह बाजार से दवाई लेने के लिए गया हुआ था। घर आने के बाद उसे मामले की सूचना मिली।