फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad will host the CBSE East Zone Judo Championship.

गाजियाबाद करेगा सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप की मेजबानी

Fri, 12 Sep 2014 11:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 12 Sep 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad will host the CBSE East Zone Judo Championship.

गाजियाबाद पहली बार सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। चार से सात अक्तूबर तक गुरुकुल द स्कूल में चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

विज्ञापन


ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में 14 राज्यों के 50 स्कूलों के करीब 500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 बालक -बालिका वर्ग में विभिन्न भार वर्ग में आयोजित होगी।
विज्ञापन


गुरुकुल स्कूल के निदेशक सचिन वत्स ने बताया कि चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के अलावा, असम, मणिपुर, अरुणांचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, उड़ीसा, झारखंड, वेेस्ट बंगाल, उत्तराखंड और बिहार प्रांत के स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए स्कूल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में कई अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्डी खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

मेरठ में नवंबर में होगी नेशनल चैंपियनशिप
ईस्ट जोन सहित विभिन्न जोन में बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ी मेरठ में होने वाले सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। मेरठ में 10 से 13 नवंबर को नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed