फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Trouble for travelers during Sawan season

Ghaziabad : सावन के मौसम में मुसाफिरों की मुसीबत, बसें लगीं कांवड़ यात्रा में, ट्रेनें लेट... यात्री परेशान

Thu, 25 Jul 2024 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 05:21 AM IST
सार

एक तो बड़ी संख्या में रोडवेज की बसें कांवड़ यात्रा में लगा दी गई हैं। दूसरा, बारिश की वजह ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई निरस्त भी हो गई हैं। तीसरा, अपनी कार या टैक्सी बुक करके जाना भी आसान नहीं है क्योंकि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Ghaziabad: Trouble for travelers during Sawan season
रेलवे स्टेशन, गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों के लिए एक साथ कई मुश्किलें आ गई हैं। एक तो बड़ी संख्या में रोडवेज की बसें कांवड़ यात्रा में लगा दी गई हैं। दूसरा, बारिश की वजह ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई निरस्त भी हो गई हैं। तीसरा, अपनी कार या टैक्सी बुक करके जाना भी आसान नहीं है क्योंकि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है। ऐसे में दो अगस्त को कांवड़ यात्रा के समापन के बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हरिद्वार के लिए गाजियाबाद से करीब 30 बसों का संचालन कांवड़ियों के लिए ही हो रहा है। गाजियाबाद डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सीमा शिवहरे ने बताया कि 20 जुलाई से कांवड़ियों के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश तक बसें चलाई जा रहीं हैं। इन पांच दिनों में कुल 84 बसें हरिद्वार के लिए गईं। कौशांबी बस अड्डे से रोजाना 12-15 हजार यात्रियों की आवाजाही होती है। बुधवार को लखनऊ, फर्रुखाबाद, बरेली, बदायूं और कानपुर की बसें देरी से पहुंची। दिल्ली से बरेली के लिए बस पकड़ने के लिए आए यात्री राहुल ने बताया कि जरूरी काम के लिए उन्हें घर जाना था। एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


कल से बिजनौर होकर जाएंगी रोडवेज की बसें
22 जुलाई से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बसों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया था लेकिन, कांवड़ियों की संख्या कम होने के कारण अब तक बसें मुरादनगर, मोदीनगर से होकर ही गुजर रही हैं। बृहस्पतिवार से बसों का संचालन दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भी नहीं हो सकेगा। बसों को हापुड़, बिजनौर से होकर हरिद्वार के लिए निकाला जाएगा। एनएच-9 पर भी रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 घंटे लेट चल रही भगत की कोठी स्पेशल
भारी बारिश की वजह से भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 16 घंटे की देरी से चल रही है। इसका गजियाबाद पहुंचने का समय बुधवार दोपहर 1:15 बजे था लेकिन इस ट्रेन की आने की संभावना बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे है। इसके अलावा 11 अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से एक से छह घंटे तक की देरी से गाजियाबाद आईं। बुधवार को कलिंगा उत्कल छह घंटे, नई दिल्ली सुपरफास्ट साढ़े चार घंटे, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस सवा दो घंटे, जालंधर सिटी इंटरसिटी दो घंटे, शालीमार 30 मिनट, शकूरबस्ती दनकौर ईएमयू स्पेशल 50 मिनट, नई दिल्ली एक्सप्रेस 48 मिनट, स्वतंत्रता सेनानी 35 मिनट देरी से चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed