{"_id":"5f7d599c8ebc3ea3725210a4","slug":"ghaziabad-three-cows-allegedly-killed-in-a-dairy-of-tila-mod-5-arrested-after-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में एक डेयरी के अंदर तीन गोवंशों की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में एक डेयरी के अंदर तीन गोवंशों की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, पांच गिरफ्तार
Wed, 07 Oct 2020 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
गोवंश की हत्या के बाद लोगों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के चौकी तुलसी निकेतन क्षेत्र हर्ष विहार-2 में गली नंबर-5 में कल रात करीब 1:30 बजे के डेयरी के अंदर कुल तीन गोवंशों की हत्या करने की सूचना है। इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और गोवंशों के अवशेषों को उठाने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने कई घंटे तक खूब हंगामा किया और किसी मीडिया संस्थान के न पहुंचने तक रोकने की बात कही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर गोवंशों के अवशेष ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक टेंपो, मोटरसाइकिल, स्कूटी मौके से बरामद की है। सिटी मजिस्ट्रेट एएसपी साहिबाबाद समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। क्षेत्रीय पार्षद वह हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और पुलिस के समझाने पर स्थानीय निवासियों ने सुबह करीब 7:00 बजे गोवंश अवशेषों को जाने दिया।
विज्ञापन