गाजियाबाद के SSP बोले, 'गर्व से कहो हम हैं ठुल्ला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने आज अपने एक संदेश से सबको चौंका दिया है। उनका यह फरमान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़ा हुआ है।
एसएसपी ने संदेश में अपने कलीग्स से कहा है कि वो एक दूसरे को बुलाने के लिए 'ठुल्ला' शब्द का इस्तेमाल करें। आपको बता दें कि दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पिछले हफ्ते एक टीवी इंटरव्यू में दिल्ली पुलिस के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
जिसके बाद उनके खिलाफ दिल्ली के तीन अलग-अलग थानों में दिल्ली पुलिस के सिपाहियों ने शिकायत दर्ज कराई थी और इस शब्द को आपत्तिजनक करार दिया था।
चुनौती के रूप में लें शब्द 'ठुल्ला'
ठुल्ला शब्द को अपने लिए चुनौती मानते हुए आज गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने अपने मातहतों को वायरलेस के साथ ही अन्य माध्यम से भी संदेश पहुंचाया है कि वो ठुल्ला शब्द का इस्तेमाल एक-दूसरे को बुलाने के लिए करें।
एसएसपी यादव ने कहा कि हालांकि यह एक अशोभनीय शब्द है लेकिन हमें इसे चुनौती के रूप में लेते हुए इसका उपयोग अपनी छवि सुधारने के लिए करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि हमें इतनी मेहनत से काम करना चाहिए कि लोग हमारे अच्छे काम को पसंद करें और जिन लोगों की वजह से ठुल्ला शब्द का टैग हम पर लगा है उन्हें चिन्हित कर उनपर कार्रवाई भी करनी चाहिए।
दिल्ली पुलिस के अफसर ने किया व्यंग
हालांकि इससे पहले भी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपने ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए केजरीवाल के इस शब्द पर टिप्पणी की थी। पोस्ट में कहा गया था कि एक ठुल्ले ने एक बेटे को उसकी मां से मिलवाया।
वहीं अब केजरीवाल द्वारा पुलिस के लिए उपयोग किए गए इस शब्द से गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने अपने साथियों से ठुल्ला शब्द का प्रयोग गर्व से करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 'गर्व से कहिए ठुल्ला हैं हम।'