{"_id":"5d26ce3b8ebc3e6d046f6e78","slug":"ghaziabad-ssp-on-inspection-of-kavinagar-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को दी चेतावनी, बोले इंस्पेक्टर साहब बहाल भी नहीं हो पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को दी चेतावनी, बोले इंस्पेक्टर साहब बहाल भी नहीं हो पाओगे
Thu, 11 Jul 2019 11:20 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को गाजियाबाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कविनगर थाने में औचक निरीक्षण किया जिससे पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां मिलने पर एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इंस्पेक्टर साहब सस्पेंड हो जाओगे, बहाल भी नहीं हो पाओगे।
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मालखाना, अभिलेख और शस्त्रों के रिकार्ड के बारे में जानकारी ली। इस दौरान हथियार रखने वाली जगह पर गंदगी मिली, जिसके कारण एसएसपी भड़क उठे। उन्होंने गुस्से में पूछा कि थाने में कब से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
अभिलेखों में भी कई खामियां मिलीं, जिनका कोतवाली भारी और कर्मचारी जवाब नहीं दे सके। शस्त्र चार्ज जमा करने में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि निलंबित हो जाआगे और उसके बाद बहाल भी नहीं होगे, नौकरी चली जाएगी। इसलिए थाने की व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया जाए।
विज्ञापन
एसएसपी ने निर्देश दिया कि थाने में रोज हथियारों की गिनती होनी चाहिए। संतरी के पास रायफल न मिलने पर नाराजगी जताई। पूछा कि कितने घंटे की डयूटी लगाई जाती है। जवाब मिला छह-छह घंटे की। एसएसपी ने पहरे पर तीन-तीन घंटे ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर 10 से 12 दफ्तर में बैठने के बाद एक थाने का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कविनगर थाने में जो खामियां मिली हैं, उन्हें सुधारने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।