{"_id":"ab94ca5671c9de7916932d6e9f8a945a","slug":"ghaziabad-smart-city-project-will-include-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल होगा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ने केंद्र सरकार के 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में गाजियाबाद को शामिल कराने की कोशिशें तेज कर दी हैं। मंगलवार को जीडीए में स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय मानकों से संबंधित प्रेजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन
जीडीए वीसी समेत शहर के प्रमुख विभागों के अधिकारी प्रेजेंटेशन में शामिल हुए। जीडीए वीसी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में चयन के लिए जरूरी मानकों को समय रहते पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ताकि पहले चरण में ही गाजियाबाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए चयनित हो जाए।
विज्ञापन
दरअसल बजट में केंद्र सरकार द्वारा देश में 100 स्मार्ट सिटीज बसाने की घोषणा के साथ ही जीडीए लगातार इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के प्रयास में लगा हुआ है।
विज्ञापन
जीडीए वीसी ने शहरी विकास मंत्रालय से समन्वय के मद्देनजर दो जीडीए अधिकारियों की नियुक्ति विशेष रूप से इस कार्य के लिए की थी। बीते दिनों शहरी विकास मंत्रालय में स्मार्ट सिटीज प्रोजेक्ट में चयन के लिए जरूरी मानकों का प्रेजेंटेशन किया गया था।
इसका ही प्रेजेंटेशन जीडीए में हुआ। इसमें जीडीए, नगर निगम, यूपीएसआरटीसी, आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस आदि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पहले ही चरण में गाजियाबाद को शामिल कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सभी विभागों को स्मार्ट सिटी के मानकों की जानकारी देकर, उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।