{"_id":"5f9eece0d1aecd08dc2db890","slug":"ghaziabad-rajya-sabha-mp-anil-agarwal-gunner-dies-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल के गनर की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल के गनर की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Nov 2020 10:44 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल की सुरक्षा में बतौर गनर तैनात सिपाही की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियो में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सांसद के आवास पर बने रेस्ट रूम में हुई है। सूचना के बाद एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गनर का नाम गौरव है और वह मूल रूप से बागपत के सरूरपुर गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में जो सामने आई है वह यह है कि गौरव की मौत उसी की कार्बाइन से गोली लगने से हुई है।
विज्ञापन