{"_id":"5cad6339bdec2214046f0a3c","slug":"ghaziabad-police-vehicle-thieves-gang-busted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोई भी लग्जरी गाड़ी हो, 20 सेकेंड में तोड़ देते थे लॉक, चोरी के बाद करते थे ऐसा काम पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी लग्जरी गाड़ी हो, 20 सेकेंड में तोड़ देते थे लॉक, चोरी के बाद करते थे ऐसा काम पुलिस भी हैरान
Wed, 10 Apr 2019 03:59 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना पुलिस ने दो हजार से अधिक लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच कार और चोरी में प्रयोग करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी 20 सेकेंड में किसी भी महंगी से महंगी कार का लॉक तोड़ देते थे।
आरोपियों से पांच कार और चोरी में प्रयोग करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। गाड़ियों के फर्जी कागजात तैयार कर आरोपी चोरी किए वाहनों की चेचिस बदलकर जम्मू-कश्मीर में बेच देते थे। आरोपी एनसीआर में करीब 15 साल से चोरी कर रहे थे।
सीओ द्वितीय आतिश कुमार ने बताया कि सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय व उनकी टीम ने ऑप्यूलेंट मॉल के पास से एनसीआर क्षेत्र में कार चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों से लग्जरी कार चोरी करते थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने अपना नाम इरशाद उर्फ सुकड़ी निवासी गांव व थाना सिखैड़ा मुजफ्फरनगर, इदरीश उर्फ समीर निवासी बी-163 अंबेडकर कॉलोनी टीला मोड़ गाजियाबाद, प्रवीण उर्फ नवीन उर्फ नेताजी निवासी गांव सेंत कुंआ थाना खरखौदा मेरठ बताया गया है।

आरोपियों ने बताया कि वह वाहन चोरी करने के लिए बैटरी चलित ड्रिल मशीन, पेचकश व फर्जी चाबियों का इस्तेमाल कर गाड़ी चोरी करते थे। तीनों ने एनसीआर से करीब दो हजार से अधिक लग्जरी कार चोरी की है। आरोपियों से पांच कार के अलावा, नंबर प्लेट, हथौड़ा, पेचकस, इंजन भी बरामद किया है।
चोरी करते ही बदल देते थे चेचिस नंबर
आरोपी कार चोरी करने के बाद सबसे पहले चेचिस नंबर बदल देते थे। साथ ही फर्जी कागज भी रखते थे। पुलिस चेचिस नंबर को चेक करती थी, तो उसे पता ही नहीं चलता था कि नंबर दोबारा से डाला गया है या नहीं।
बदल देते थे चेचिस नंबर
आरोपी 20 सेकेंड में किसी भी महंगी से महंगी कार का लॉक तोड़ देते थे। उनके पास से सैकड़ों की संख्या में मास्टर चाबी, चेचिस नंबर लिखने वाले लोहे के उपकरण, लॉक तोड़ने वाली ड्रिल मशीन बरामद की है।
रिमांड के बाद बरामद होंगी कई कारें
आरोपियों से अभी पांच कारें ही बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि रिमांड के बाद आरोपियों से काफी संख्या में कार बरामद की जा सकेंगी। पता चला है कि डासना में भी कई लोगों को कार दे रखी हैं।