फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Police catch three miscreants with bike gun mobiles etc

चेकिंग के दौरान पकड़े गए तीन बदमाश, बाइक, तमंचा और मोबाइल समेत कई सामान बरामद

Mon, 22 Jul 2019 04:54 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 22 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Police catch three miscreants with bike gun mobiles etc
गिरफ्तार बदमाशों - फोटो : Social Media

गाजियाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार रात लोनी इंदिरापुरी वन डिपो के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, तमंचा, तीन मोबाइल, चाकू और कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश इलाके में लूट और चोरी की योजना बना रहे थे। इस दौरान दो बदमाश मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ को लेकर इंदिरापुरी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह राणा और अजयपाल सिंह टीम के साथ लोनी इंदिरापुरी वन डिपो के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस को देखकर दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में से सूरज और सोनू  कृष्णा विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि तसलीम पसौंडा में रहता है।
विज्ञापन


थाने में सख्ती से पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ लोनी में लूट और चोरी की वारदात की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस बदमाशों के दो फरार साथियों, रिहान और इमरान की तलाश कर रही है। बदमाशों ने बाइक लोनी और दिल्ली से चोरी की थी। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed