{"_id":"5ee233da95d36035f41a74f9","slug":"ghaziabad-police-arrested-three-accused-in-electric-worker-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: विद्युतकर्मी की हत्या का खुलासा, डॉग स्क्वायड टीम की मदद से तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: विद्युतकर्मी की हत्या का खुलासा, डॉग स्क्वायड टीम की मदद से तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Jun 2020 07:08 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मसूरी इलाके में विद्युतकर्मी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विद्युतकर्मी को पिछले दिनों लूटपाट के बाद मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने चीर दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में चारों दोस्त बेकसूर निकले। इसके बाद गुरुवार को डॉग स्क्वायड टीम में लेब्राडोर नस्ल की श्वान लीना की मदद से पुलिस ने हत्यारों का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
इसके बाद एसएसपी ने लीना को नया पट्टा, नई रस्सी और नया गद्दा से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बता दें कि पिछले दिनों रोडरेज में विद्युतकर्मी की हत्या कर दी गई थी। उन्हें टक्कर मारने के बाद आरोपी मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन