{"_id":"5f6c8478936b8c04911cebcd","slug":"ghaziabad-people-put-home-on-sale-poster-on-their-walls-as-they-fear-some-mighty-people-of-area-no-action-from-dm-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दबंगों से तंग आकर लोगों ने घरों पर लगाए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, डीएम और एसएसपी पर भी लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दबंगों से तंग आकर लोगों ने घरों पर लगाए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, डीएम और एसएसपी पर भी लगे गंभीर आरोप
Thu, 24 Sep 2020 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में लोगों ने लगाए मकान बिकाऊ है के पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद में कुछ दबंगों से परेशान कॉलोनी वासियों ने अपने घर के बाहर घर बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है और लोगों ने दबंगों का विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साहिबाबाद के छावड़ा कॉलोनी में यहां के रहने वालों ने अवैध पार्किंग रोकने और सुरक्षा की दृष्टि से गली में चेन लगाई है। पहले कॉलोनी के लोगों ने चार चेन जगह-जगह पर लगाई थी लेकिन बाद में अब इसे घटाकर सिर्फ एक कर दिया। लेकिन कुछ दबंग चाहते हैं कि अब गली के मुख्य प्रवेश द्वार से ये चेन हटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
दबंग लगातार लोगों पर इस चेन को हटाने का दबाव बना रहे हैं। इन्हीं दबंगों से परेशान लोगों ने मकान बिकाऊ है का पोस्टर अपने घर की बाहरी दीवारों पर लगा दिया है। इसके साथ ही दबंगों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ये आरोप भी लगाया है कि डीएम और एसएसपी काे दी गई शिकायत पर भी काेई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन