फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad panchayat orders couple to not enter in village otherwise girl would be gangrape

'प्रेमी जोड़ा गांव में घुसा तो फिर होगा गैंगरेप'

Mon, 08 Jun 2015 09:16 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad panchayat orders couple to not enter in village otherwise girl would be gangrape

गाजियाबाद में आपराधिक मामले जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं उसे तो यही कहा जा सकता है कि यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि गाजियाबाद के लोनी में एक प्रेमी जोड़े को जिस तरह का तुगलकी फरमान सुनाया गया है, उससे तो सिर्फ यही बात साफ होती है।

लोनी में पंचायत ने इस प्रेमी जोड़े को गांव में न आने का फरमान सुना दिया है। अगर वो ऐसा करते भी हैं तो पंचायत ने प्रेमिका के साथ गैंगरेप को अंजाम देने की बात कही है।

पंचायत के लोग पहले भी कर चुके हैं प्रेमिका से गैंगरेप

Ghaziabad panchayat orders couple to not enter in village otherwise girl would be gangrape

गौरतलब है कि लोनी के गांव का एक प्रेमी जोड़ा अपनी ही पंचायत से परेशान है। ये प्रेमी जोड़ा एक महीने से मारा-मारा फिर रहा है और इसने शादी भी कर ली है।

इसी से बौखलाई पंचायत ने इस जोड़े को यह आदेश सुनाया है कि वह गांव में कदम ना रखें और अगर उन्होंने ऐसा किया तो प्रेमिका के साथ वो दोबारा गैंगरेप कर देंगे।

मालूम हो कि प्रेमिका के साथ एक बार पहले भी गैंगरेप हो चुका है। जिसका आरोप उसने पंचायत के लोगों पर लगाया है। पंचायत के इसी फरमान के कारण दोनों छुपकर रह रहे हैं।

आज ये जोड़ा 12 बजे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेंटर पहुंचने वाला था और इसके बाद वो एसएसपी से भी मिलेंगे। उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद उन्हें छुपकर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed