फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad news : Revenge taken when the effect of the amulet is reversed

बुजुर्ग की दाढ़ी : मामला साम्प्रदायिक नहीं, ताबीज का असर न होने पर लिया बदला, दो गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/लोनी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/लोनी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Jun 2021 01:34 AM IST
सार

  • तंत्र-मंत्र करता है बुजुर्ग, धंधा चलाने के लिए बनवाया था आरोपी ने ताबीज लेकिन हो गया पत्नी का गर्भपात 
  • बदला लेने के लिए आरोपी ने बुजुर्ग पर किये अत्याचार

विज्ञापन
Ghaziabad news : Revenge taken when the effect of the amulet is reversed
दाढ़ी में तिनका... - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर के बुजुर्ग सूफी अब्दुल समद को बंधक बनाकर यातनाएं देने व दाढ़ी काटने के मामले में नया मोड़ आया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ऑटो सवार अज्ञात नहीं, बल्कि बुजुर्ग के ही जानकार थे। पुलिस के मुताबिक अब्दुल समद तंत्र-मंत्र और ताबीज बनाने का काम करते हैं। बंथला निवासी मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर ने काम-धंधे को लेकर उनसे ताबीज बनवाया था। काम धंधा नहीं चला, लेकिन पत्नी का गर्भपात हो गया। प्रवेश ने बदला लेने के लिए बुजुर्ग के साथ घटना को अंजाम दिया। प्रवेश के दस साथी भी घटना में शामिल थे। मुख्य आरोपी रंगदारी के मामले में जेल में है। दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी सूफी अब्दुल समद के साथ मारपीट व दाढ़ी काटने की घटना में शामिल बेहटा हाजीपुर कॉलोनी निवासी आदिल खान व सरल कुंज कॉलोनी निवासी कल्लू गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर पहले ही रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की जांच में आरिफ, आदिल, मुशाहिद, कल्लू, पोली समेत अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। प्रवेश को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक जांच में पता चला है कि अब्दुल समद ताबीज बनाने का काम करते हैं। लोनी क्षेत्र में उन्होंने सैकड़ों लोगों को ताबीज बनाकर दिए हैं। काम-धंधा न चलने पर बंथला निवासी प्रवेश गुर्जर ने दोस्त से संपर्क किया, जिसने उसे अब्दुल समद से मिलवाया। अब्दुल समद से प्रवेश को ताबीज बनाकर दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया। जानकार धर्मगुरु से संपर्क करने पर उसने ताबीज का दुष्प्रभाव बताया तो प्रवेश को गुस्सा आ गया और अब्दुल समद से बदला लेने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करके बुलाया, घर लाकर दी यातनाएं
पुलिस के मुताबिक पत्नी का गर्भपात होने पर प्रवेश परेशान हो गया। ऊपर से काम-धंधा भी नहीं चल रहा था। इसके चलते उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश भी की थी। इतना कुछ होने के बाद प्रवेश ने अब्दुल समद से बदला लेने का फैसला लिया। गत 5 जून को फोन करके अब्दुल समद को बुलाया। प्रवेश का एक दोस्त अब्दुल को बाइक पर बंथला राम विहार कॉलोनी में ले आया। यहां प्रवेश गुर्जर ने अपने करीब 10 साथियों के साथ उनके साथ मारपीट की और दाढ़ी काटकर वीडियो भी बनाई।

किराए के लिए 100 रुपये दिए, मोबाइल भी लौटाया
आरोपियों ने मारपीट से पहले अब्दुल समद का मोबाइल फोन ले लिया था। बाद में लौटा दिया। वापस जाने के लिए किराए के लिए 100 रुपये भी दिए। यहां से वह ऑटो में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हुए।

वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल : सीओ
सीओ लोनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को एडिट किया गया है। वीडियो में ऑडियो को बंद किया गया है। वीडियो के कुछ हिस्सों को जोड़ा गया है। पूरी वीडियो को वायरल नहीं किया गया है। सच्चाई सामने न आ सके, इसके लिए वीडियो में से ऑडियो हटा दी गई है। सीओ का कहना है कि आरोपियों के पास पूरी वीडियो है। सभी को गिरफ्तार कर वीडियो के बारे में पुष्टि की जाएगी।

केस में धाराएं बढ़ाईं, वीडियो वायरल करने वाले भी नपेंगे
पुलिस ने पहले मारपीट का साधारण केस दर्ज किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने पर धाराएं बढ़ा दी गई हैं। 342, 323, 504, 506 की धारा में दर्ज केस में अब धारा 295 ए, 147, 148, 149 बढ़ा दी गई है। वहीं, सीओ का कहना है कि वीडियो किसने वायरल की है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ वीडियो को शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि किसी भी वीडियो को वायरल करने से पहले उसकी सत्यता को जानना चाहिए।


प्रवेश पर दोस्त ने ही कराया रंगदारी का मुकदमा
आरोपी प्रवेश गुर्जर बीते 12 जून को रंगदारी के मामले में जेल गया है। आरोपी के खिलाफ  बेहटा हाजीपुर मौलाना आजाद कॉलोनी में रहने वाले इंतजार ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक इंतजार प्रवेश का दोस्त है। वहीं, अब्दुल समद ने सात जून को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि रंगदारी का केस दर्ज कराने का मकसद कुछ और तो नहीं था, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed