{"_id":"65ed8fc6b5ed5e8b37f4b3fb22b256c2","slug":"ghaziabad-new-delhi-emu-canceled-on-august-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू रद्द
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 13 Aug 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले पर समारोह के दौरान दिल्ली में ट्रेनों की एंट्री बंद रहेगी। लालकिले के पास से पुरानी दिल्ली पहुंचने वाली सात ट्रेनों को गाजियाबाद, साहिबाबाद और शाहदरा में रोका जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे ने लालकिले के पास से गुजरने वाली दो ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। तीन ट्रेनों का टाइम बदला गया है। गाजियाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली एक ट्रेन 15 अगस्त को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर रूट पर भी दो ट्रेनों का समय बदला गया है। अधिकारियों ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक सुबह 6:45 बजे से 8:30 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के चीफ पीआरओ नीरज शर्मा के मुताबिक 8:30 बजे के बाद गाजियाबाद और साहिबाबाद में रोकी गई ट्रेनों को आगे रवाना किया जाएगा।
ये ट्रेनें रुकेंगी
आजमगढ़-दिल्ली कैफियत व खुर्जा-दिल्ली, शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद में, प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन, पदमावत एक्सप्रेस शाहदरा में रोकी जाएगी। सहारनपुर-दिल्ली डेमू और बुलंदशहर-तिलक ब्रिज पैसेंजर ट्रेन गाजियाबाद में रोक दी जाएगी।
शामली-दिल्ली डीएमयू ट्रेन लोनी में और कालका-हावड़ा मेल और लालगढ़-गुवाहाटी अवध-आसाम दिल्ली पर रोक दी जाएंगी।
डायवर्ट और रद्द ट्रेनें
देहरादून-दिल्ली सराय रोहिला मसूरी एक्सप्रेस साहिबाबाद से तिलक ब्रिज और नई दिल्ली होती हुई सराय रोहिला पहुंचेगी। सोनीपत-दिल्ली जंक्शन साहिबाबाद ईएमयू नई दिल्ली और तिलक ब्रिज से साहिबाबाद आएगी। गाजियाबाद और दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू शुक्रवार को रद्द रहेगी।
इनका बदला समय
शामली-दिल्ली पैसेंजर 15 को शामली से 3.15 की बजाय 4:30 पर चलेगी। सिक्किम महानंदा दिल्ली से सुबह 6:40 बजे की बजाय 8:45 पर रवाना की जाएगी।
दिल्ली-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस सुबह 7:20 बजे की बजाय दिल्ली जंक्शन से 8:55 बजे रवाना होगी। दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू सुबह 7:30 बजे की बजाय 9:00 बजे रवाना होगी।