CM योगी की घोषणा से पहले ही ढूंढ ली गई है जमीन, जुलाई तक बन जाएगा कैलाश भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद और नोएडा में कैलाश भवन के निर्माण घोषणा की है।
मजे की बात यह है कि प्रदेश सरकार की घोषणा से पहले ही गाजियाबाद नगर निगम ने कैलाश भवन के लिए जमीन चिह्नित कर रखी है। हज हाउस के बराबर में खाली पड़ी जमीन पर कैलाश भवन और कांवड़ आश्रम स्थल का बोर्ड भी लगा हुआ है।
कैलाश मानसरोवर जत्था का हर वर्ष स्वागत करने वाली संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कौशिक ने बताया कि उनकी संस्था काफी समय से कैलाश भवन की मांग कर रही थी।
हज हाउस के बराबर में खाली जमीन को कैलाश भवन के लिए चिह्नित किया
अब तक हर वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले जत्थे का स्वागत जीटी रोड स्थित होटल वेस्ट व्यू में किया जाता था। एसोसिएशन पदाधिकारी अपने खर्चे से जत्थे का स्वागत करते थे।
उनकी मांग पर मेयर अशु वर्मा ने हिंडन किनारे स्थित हज हाउस के बराबर में खाली पड़ी जमीन को कैलाश भवन के लिए चिह्नित किया था। महेंद्र कौशिक ने अब प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद उनका आभार व्यक्त किया है।
वहीं, मेयर अशु वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद में कैलाश भवन के लिए हज हाउस के बगल में 8500 वर्ग मीटर की जमीन चिह्नित की हुई है। इस पर अभी भराव का काम चल रहा है, अप्रैल से ही निर्माण कार्य भी आरंभ हो जाएगा।
दो कामों के लिए होगा उपयोग
मेयर ने बताया कि जमीन पर जो भवन निर्माण होगा, उसका प्रयोग मानसरोवर जत्थे का स्वागत और ठहराव के साथ ही अगस्त में कांवड़ियों का आश्रय स्थल भी बनाया जाएगा।
कांवड़ यात्रा और मानसरोवर यात्रा का समय अलग-अलग होने से इस भवन में दोनों तीर्थों के श्रद्धालुओं लिए प्रयोग हो सकेगा। बता दें कि योगी सरकार ने मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए एक लाख रुपये के अनुदान की भी घोषणा की है।