फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Man Accused To Dragged Student Kirti From Auto Rickshaw Killed In Encounter Full News in Hindi

Ghaziabad: छात्रा कीर्ति को ऑटो से खींचने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, हमले में युवती की हो गई थी मौत

Mon, 30 Oct 2023 09:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Oct 2023 09:15 AM IST
सार

छात्रा पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी जितेंद्र पर 12 से ज्यादा लूट के मामले और एक गैंगस्टर का मुकदमा भी था। छात्रा से लूट के मामले में फरार होने के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Ghaziabad Man Accused To Dragged Student Kirti From Auto Rickshaw Killed In Encounter Full News in Hindi
जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में लूट के लिए ऑटो से इंजीनियरिंग की छात्रा को खींचने वाले मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी जितेंद्र मारा गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब पांच बजे मसूरी क्षेत्र में नहर पटरी पर पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। जितेंद्र पर 12 से ज्यादा लूट के मामले और एक गैंगस्टर का मुकदमा भी था। छात्रा से लूट के मामले में फरार होने के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

दरअसल, एनएच-9 पर उद्योग कुंज के पास लुटेरों के हमले में घायल हुई इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति ( 19) की उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई थी। बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल फोन लूटने के लिए उसे ऑटो से खींचने का प्रयास किया था। सड़क पर गिर जाने से उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने उसका आपरेशन किया था, लेकिन जान नहीं बच सकी। हापुड़ के पन्नापुरी निवासी रविंद्र की बेटी और गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की होनहार छात्रा कीर्ति के साथ घटना 27 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी।

वह सहेली दीक्षा के साथ घर जा रही थी। पीछा करते आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींच दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मोबाइल फोन बदमाश के हाथ में आ गया। बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए थे। सहेली और ऑटो चालक ने कीर्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे पहले पिलखुवा के मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल भेजा गया। यहां रविवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed