पहले बनाई मंगेतर और युवती की आपत्तिजनक वीडियो, फिर कई बार किया सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के कक्षा 12वीं की छात्रा व उसके मंगेतर की दो युवकों ने आपत्तिजनक वीडियो बना ली। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह नगर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है।
पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने नगर निवासी एक युवक के साथ उसका निकाह तय कर दिया था। उसके बाद पीड़िता व उसके मंगेतर का मिलना जुलना शुरू हो गया था। आरोप है कि इसकी जानकारी युवक शोएब व असलम को भी थी। दोनों आरोपियों ने पीड़िता व उसके मंगेतर की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बीते दिनों बना लिए थे।
आरोप है कि करीब दो माह पूर्व आरोपियों ने वह वीडियो और फोटो पीड़िता के मंगेतर को भी सेंड कर दिए थे। साथ ही गत मई माह में आरोपी पीड़िता के घर आए और उसे वह वीडियो और फोटो दिखाए। उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता व उसकी बहन पर मिलने का दबाव बनाया।
उसी दिन शाम को पीड़िता अपनी बहन के साथ आरोपियों के बताए स्थान पर पहुंची। इस दौरान दोनों आरोपियों ने एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही फिर से वीडियो और अश्लील फोटो शूट कर लिए और पीड़िता की बहन के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी करीब पांच बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं। गत 28 जुलाई को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचे औैर अपने साथ ले जाने का दबाव बनाया।
पीड़िता के इंकार करने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट की थी। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक शोएब व असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही दोनों आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।