फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad'll look at the FOB lift.

गाजियाबाद के सभी एफओबी में लगेंगी लिफ्ट

Fri, 07 Nov 2014 12:16 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 07 Nov 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad'll look at the FOB lift.

अक्षम और बुजुर्गों के लिए नगर निगम ने मुख्य मार्गों पर बने एफओबी (फुट ओवर ब्रिज)पर लिफ्ट लगवाने की तैयारी की है। पीपीपी के तहत पुराना बस अड्डा, कलक्ट्रेट और मोहन नगर पर लिफ्ट लगाने का काम एक माह में शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, ज्यादा ट्रैफिक वाले मार्गों पर सड़क पार करने के लिए बनाए गए एफओबी पर बुजुर्ग और अक्षम व्यक्ति नहीं चढ़ पाते हैं। इसलिए यह लोग डिवाइडर कूदकर ही सड़क पार करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में करोड़ों रुपयों की लागत से बने एफओबी शोपीस साबित हो रहे हैं। नगर निगम के अधिशासी अभियंता व यातायात प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मोहन नगर, पुराना बस अड्डा और कलक्ट्रेट पर बन रहे एफओबी के दोनों ओर लिफ्ट लगाई जाएगी। इन लिफ्ट में एक बार में छह से आठ लोग सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफओबी के नीचे ऊंची होंगी रेलिंग
एफओबी के नीचे डिवाइडर पर लगी रेलिंग को भी ऊंचा किया जाएगा। रेलिंग न होने से सक्षम लोग भी एफओबी के जरिए सड़क पार करने की बजाय डिवाइडर से ही कूदकर चले जाते हैं।

ऐसे में सड़क दुर्घटना होने का डर बना रहता है। अब एफओबी के दोनों ओर 200 मीटर दूरी तक पांच फीट ऊंची रेलिंग लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed