{"_id":"5e2974308ebc3e4b294d2094","slug":"ghaziabad-grate-smoke-took-life-of-5-year-old-kid-only-son-of-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी के धुएं से घुटा परिवार का दम, पांच साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी के धुएं से घुटा परिवार का दम, पांच साल के बच्चे की मौत
Thu, 23 Jan 2020 03:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Jan 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के अर्थला के संजय कॉलोनी की गली नंबर-5 में एक घर में अंगीठी जलने से एक महिला और चार बच्चों का दम घुट गया। इन सबको गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पांच साल के बच्चे अनमोल की मौत हो गयी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घर का मुखिया बलराम, घटना के दौरान भाई को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया हुआ था। महिला को दोपहर तक बेटे के मौत की जानकारी नहीं दी गयी थी। महिला के इलाज के बाद उसे घर लाया गया है। अनमोल महिला का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन