फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad father murders his 17 days old daughter for boy earlier also did same with other daughter

बेटे की चाह में पिता बना कातिल, 17 दिन की बेटी का घोंटा गला, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

Thu, 13 Dec 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 13 Dec 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad father murders his 17 days old daughter for boy earlier also did same with other daughter
फाइल फोटो - फोटो : amarujala

जन्म के महज 17 दिन बाद संदिग्ध हालात में हुई बच्ची की मौत का राज अब खुलकर सामने आ गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्ची के पिता ने ही बेटे की चाहत में फूल सी बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


इसी राज का खुलासा करने के लिए बच्ची का शव कब्र से निकाला गया था। नायब तहसीलदार और एसएचओ मसूरी की मौजूदगी में कब्र से निकाले गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


मृतका के मामा ने पहले ही बच्ची के पिता पर हत्या करने का आरोप लगाकर मसूरी थाने में शिकायत दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब यह बात सामने आई कि बच्ची की मौत गला दबाने से हुई है तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

कलछीना, भोजपुर निवासी बच्ची के मामा रहीस ने 26 नवंबर को थाने में शिकायत दी थी। रहीस के मुताबिक, उसकी बहन की शादी मसूरी में रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर से हुई है। पिछले सात नवंबर को उसकी बहन ने एक बच्ची को जन्म दिया।

आरोप है कि बेटे की चाहत रखने वाले पति व उसके परिजनों ने 24 नवंबर को बच्ची की गला दबाकर हत्या करी थी। मामा रहीस का आरोप है कि पूर्व में उसका जीजा अपनी ढाई माह की बेटी की हत्या भी कर चुका है, तब उसकी बहन को ससुरालवालों ने डरा-धमकाकर चुप करा दिया था।

अब महज 17 दिन की बच्ची की हत्या कर उन्होंने शव को जबरन दफना दिया था। वह मौके पर पहुंचे थे, लेकिन बहन के ससुरालवालों ने हथियारों के बल पर डरा-धमका दिया था। इसके बाद उन्होंने मसूरी थाने में हत्या की शिकायत कर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी।

एसएचओ मसूरी उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को मजिस्ट्रेट नीरज द्विवेदी की मौजूदगी में बच्ची का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed