फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad court asked kanhaiya kumar to present on 28 march

कन्हैया ने भारतीय लोकतंत्र एवं भारतीय सेना को अपमानित किया है : न्यायालय 

Sat, 19 Mar 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad court asked kanhaiya kumar to present on 28 march
कन्हैया

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गाजियाबाद के जनपद न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने बयान दर्ज कराने के लिए कन्हैया को 28 मार्च को पेश होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


डीएम रोड निवासी बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने कोर्ट को दिए अर्जी में कहा है कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भारतीय लोकतंत्र एवं भारतीय सेना को अपमानित किया है।
विज्ञापन


देशद्रोह के मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद कन्हैया ने आठ मार्च को दिए सार्वजनिक भाषण में सेना पर कश्मीर में अत्याचार और बलात्कार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दिल्ली हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत देते हुए कन्हैया को देश विरोधी तथा राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहकर केवल अध्ययन में सीमित रहने के निर्देश दिए थे।

खराब हो रही देश और सेना की छवि

ghaziabad court asked kanhaiya kumar to present on 28 march
कन्हैया पर हमला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

इसके बावजूद वह बार-बार प्रचार व मीडिया में बने रहने के लिए देश की व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। जिससे देश और देश की सेना की छवि खराब हो रही है।

हेमंत ने कहा कि भारतीय सेना, भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण तथा सम्माननीय अंग है। इसलिए कन्हैया कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

हेमंत के अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कन्हैया को 28 मार्च को कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। कन्हैया के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed