फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad cop reach woman journalist home for passport verification says hug me

यूपीः पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचा दरोगा, महिला पत्रकार से बोला 'आ गले लग जा'

Fri, 13 Jul 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद(गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद(गाजियाबाद) Updated Fri, 13 Jul 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad cop reach woman journalist home for passport verification says hug me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी एक महिला पत्रकार के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे दरोगा ने मर्यादा की सीमाएं तोड़ दीं। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के बदले में दरोगा बोला मैडम आ गले लग जा।

विज्ञापन


महिला ने ट्विटर पर मामले की शिकायत गृहमंत्री, विदेशमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पासपोर्ट विभाग और गाजियाबाद पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है और जांच इंदिरापुरम एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने महिला से थाने में आकर शिकायत देने की बात कही है। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी।  एएसपी इंदिरापुरम रवि कुमार के मुताबिक जांच में सामने आया है कि महिला का पासपोर्ट रिन्यूअल होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे वसुंधरा चौकी पर तैनात एक अंडर ट्रेनी दरोगा देवेंद्र सिंह सोसायटी में महिला का पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने गया था। सोसायटी का गार्ड दरोगा को महिला के फ्लैट तक ले गया।

वेरिफिकेशन के दौरान महिला अपनी मेड के साथ घर पर थी

ghaziabad cop reach woman journalist home for passport verification says hug me
पीड़ित पत्रकार ने किया था ये ट्वीट - फोटो : ट्विटर

वेरिफिकेशन के दौरान महिला अपनी मेड के साथ घर पर थी। वेरिफिकेशन करने से पूर्व महिला ने दरोगा को अपने पत्रकार होने का परिचय दिया। एएसपी ने बताया कि दरोगा ने महिला से पासपोर्ट वेरिफिकेशन संबंधित कुछ सवाल पूछकर जानकारी जुटाई। उसके बाद वह वापस आ गया।

एएसपी ने बताया कि महिला ने अभी व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी है, वह शुक्रवार को लिखित में तहरीर देगी। उसके बाद महिला और दरोगा से पूछताछ की जाएगी।

दरोगा के लौटने के कुछ देर बाद महिला ने दरोगा पर गले लगाने की बात कहने का आरोप लगाते हुए ट्विट कर यूपी पुलिस, गृहमंत्री, विदेशमंत्री, यूपी सीएम और पासपोर्ट विभाग को शिकायत की।

एएसपी रवि कुमार ने बताया कि महिला की ट्विट के बाद उन्होंने महिला को फोन कर थाने में आकर शिकायत करने की बात कही। इस पर महिला ने कुछ देर बाद थाने आने की बात कही। उन्होंने बताया कि शाम तक कोई शिकायत थाने में नहीं आई।

दरोगा ने आरोपों को बताया निराधार

ghaziabad cop reach woman journalist home for passport verification says hug me
पीड़ित पत्रकार ने किया शुक्रिया - फोटो : ट्विटर

दरोगा देवेंद्र सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने महिला से पासपोर्ट वेरिफिकेशन से संबंधित सवाल पूछकर नोट किए थे। उनसे मकान का रजिस्ट्री या गृह कर की रसीद मांगी जो उनके पास नहीं थी। उसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप से मंगाकर रसीद दी।

उनका कहना है कि महिला अपना मूल पता या सोसायटी में रहने वाली समय अवधि बताने में संकोच कर रही थी। इसी से परेशान होकर महिला ने उन पर गले लगाने की बात कहने का आरोप लगाया है।

महिला पत्रकार के आरोपों के आधार पर ट्रेनी दरोगा देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एएसपी इंदिरापुरम को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- वैभव कृष्ण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed