{"_id":"647bed578109be252d01d793","slug":"ghaziabad-case-will-be-filed-against-35-policemen-of-loni-border-station-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : फर्जी मामले में जेल भेजा, लोनी बॉर्डर थाने के 35 पुलिसकर्मियों पर होगा केस, थाना प्रभारी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : फर्जी मामले में जेल भेजा, लोनी बॉर्डर थाने के 35 पुलिसकर्मियों पर होगा केस, थाना प्रभारी भी शामिल
Sun, 04 Jun 2023 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:18 AM IST
सार
इनमें थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पंवार और विभांशु तोमर भी शामिल हैं। आरोप है कि पुलिसवालों ने महंत मोनू शर्मा और उनकी पत्नी दीपा के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कर दोनों को जेल भिजवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर ने शनिवार को लोनी बॉर्डर थाने के 35 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इनमें थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पंवार और विभांशु तोमर भी शामिल हैं। आरोप है कि पुलिसवालों ने महंत मोनू शर्मा और उनकी पत्नी दीपा के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कर दोनों को जेल भिजवाया।
विज्ञापन
दीपा के वकील अंबरीश कुमार ने बताया कि टीला शाहबाजपुर गांव के मोनू धाम के महंत मोनू शर्मा से गांव के मनीष भाटी, बल्ली और विकास मावी दो लाख रुपये प्रति महीने की रंगदारी मांग रहे थे। छह जुलाई, 2022 को मंदिर में एक गरीब लड़की के शादी समारोह के दौरान ये लोग आए और महंत तथा पत्नी की पिटाई कर सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
उन्होंने शिकायत की तो पुलिस ने उन्हें ही थाने में बैठा लिया। इसके बाद थाने से जाने के लिए कहा और फिर सरकारी काम में बाधा का केस बना दिया। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन