फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad border police bunker built

पुलिस ने गाजियाबाद बॉर्डर पर बनाया बंकर

Thu, 22 Jan 2015 07:55 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Thu, 22 Jan 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad border police bunker built

खुफिया एजेंसियों के एलर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से सटे बॉर्डरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को यूपी गेट पर सुरक्षा के लिए बंकर बना दिए गए हैं।

विज्ञापन


साथ ही बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों के साथ सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। 25 जनवरी की रात से ही बॉर्डरों को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।

सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि खुफिया विभाग की ओर से इनपुट दिए गए हैं कि दिल्ली में किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने के लिए आतंकी एनसीआर में भी छिपे हो सकते हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यूपी गेट गाजियाबाद का सबसे महत्वपूर्ण बॉर्डर है। इस पर बंकर बनाए गए हैं। साथ ही 24 घंटे यहां सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम यूपी गेट पर सड़क के दोनों ओर बंकर तैयार कर लिए गए। यहां यूपी में आने और जाने वाले वाहनों व संदिग्धों पर पैनी निगाह रखी जाएगी। दोनों बंकर में पुलिस के 15-15 जवान तैनात रहेंगे।


हथियारों से लैस जवान करेंगे सुरक्षा
एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि बंकर में जवानों को चौकसी के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। जवान बुलेटप्रूफ जैकेट, एके 47, इंसास और दूरबीन से लैस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed