फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad became commissionary in UPCA

गाजियाबाद को मंडल बनाने की कवायद शुरू

Fri, 21 Feb 2014 12:26 PM IST
रानू पाठक/ अमर उजाला, गाजियाबाद
रानू पाठक/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 21 Feb 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad became commissionary in UPCA
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने गाजियाबाद को मंडल बनाने की कवायद तेज कर दी है। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के भेजे गए प्रस्ताव पर यूपीसीए एक हफ्ते के अंदर मोहर लगा सकती है।
विज्ञापन


गाजियाबाद मंडल बनने पर क्रिकेट के अंडर-16, 19, 22, 25 के ट्रायल जिले में होंगे। जीसीए पदाधिकारियों का कहना है कि यहां खेल सुविधाएं बढ़ेंगी।

बेहतर कोच, ग्राउंड की सुविधा खिलाडियों को मिलेगी। मंडल बनने पर गाजियाबाद के अंडर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर या बागपत जिलों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपीसीए न केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में क्रिकेट में सुविधाएं बढ़ाने के लिए नई-नई प्लानिंग कर रहा है। जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा हर स्तर पर कमेटियां गठित करना संकेत देता है कि आने वाले समय में क्रिकेट में संभावनाएं और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीसीए ने एक प्रस्ताव बनाकर यूपीसीए को भेजा था। प्रस्ताव में गाजियाबाद को मेरठ मंडल से अलग करके जिले को मंडल बनाने की मांग की गई है।

प्रस्ताव पर यूपीसीए की मोहर एक हफ्ते के अंदर लग जाएगी। वैसे मंडल बनने के बाद यूपीसीए के सभी ट्रायल यही होंगे। खिलाडि़यों को मंडलीय ट्रायल देने के लिए मेरठ नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं ट्रायल की प्रक्रिया और पारदर्शी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed