फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad based company displayed a special heat relief paint at IIA s exhibition

गर्मी का अनोखा समाधान: गाजियाबाद की एक कंपनी ने बनाया ऐसा पेंट, छत पर लगाते ही दस डिग्री कम हो जाएगा तापमान, जानें खासियतें

Sun, 08 May 2022 12:17 PM IST
आकाश दुबे संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा
संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 May 2022 12:17 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित आईआईए की प्रदर्शनी में गाजियाबाद की कंपनी द्वारा एक अनोखा पेंट पेश किया गया। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि इससे तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

विज्ञापन
Ghaziabad based company displayed a special heat relief paint at IIA s exhibition
प्रदर्शनी में पेंट दिखाता उद्यमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी से तप रहे मकान की छत पर एक विशेष पेंट लगाने से खासी राहत मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इससे तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। मेक इन इंडिया के तहत गाजियाबाद की इस कंपनी ने यह विशेष उत्पाद बनाया है। शनिवार को शारदा विश्वविद्यालय में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से बिजनेस मीट के साथ लगाई गई प्रदर्शनी में कंपनी ने अपना उत्पाद प्रदर्शित किया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद की विनायक इंडस्ट्रीज के उद्यमी मोहित अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी ने मेक इन इंडिया के तहत ‘समर सील’ पेंट विकसित किया है। प्रदर्शनी में उन्होंने बल्ब लगाकर सूरज की रोशनी की तरह एक चेंबर में गर्मी पैदा की थी। वहीं, इसमें एक साधारण पत्थर और एक पेंट लगे पत्थर का तापमान दर्शाया गया था। साधारण पत्थर में जहां 44 डिग्री तापमान था। वहीं, पेंट लगे पत्थर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन

लोहे की चादर में भी करीब आठ डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने का दावा
कंपनी के डेमों में साधारण लोहे की चादर और पेंट वाले चादर में भी करीब 8 डिग्री सेल्सियस का तापमान कम होने का दावा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह केवल घरों की छत व फैक्ट्री शेड के लिए उपयोग किया जाता है। सफेद रंग के इस पेंट की कीमत लगभग 18 रुपये प्रति वर्ग फुट है। यह लगभग 7 से 8 वर्ष तक चलता है। इसके लिए उनकी कंपनी को हाल ही में उद्यमी अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस दौरान आईआईए और शारदा विवि के बीच एक समझौता पत्र पर दस्तखत किए गए। जिसमें शारदा विवि से पास आउट विद्यार्थियों को आईआईए सें संबद्ध उद्यमियों के इकाइयों में इंटरनशिप करने का मौका देने की बात कही गई है।

एक प्लेटफार्म पर आकर व्यापार में साझीदार बनेंगे उद्यमी
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी उद्यमियों को एक मंच पर लाकर व्यापार को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि देशभर के करीब दस हजार उद्यमी आईआईए के सदस्य हैं। प्रदर्शनी में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन विशारद गौतम, ग्रेटर नोएडा के वाइस चेयरमैन जेड आर रहमान समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed