फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad administration relocated kailash mansarovar bhawan to indirapuram before cm yogi visit

योगी के गाजियाबाद आने से ठीक पहले प्रशासन ने बदला कैलाश मानसरोवर भवन स्थल

Tue, 29 Aug 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 29 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad administration relocated kailash mansarovar bhawan to indirapuram before cm yogi visit
बदला कैलाश मानसरोवर भवन का स्थल - फोटो : अमर उजाला

31 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आ रहे हैं। उनके कार्यक्रमों में सबसे प्रमुख कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास है। योगी के गाजियाबाद दौरे को लेकर शुरू से ही फेरबदल का दौर जारी है।

विज्ञापन


पहले तो सीएम की जनसभा स्थल को सुरक्षा कारणों से बदला गया मानसरोवर भवन से बदलकर रामलीला मैदान किया गया। अब ठीक दो दिन पहले कैलाश मानसरोवर भवन स्थल को ही बदल दिया गया है।
विज्ञापन


31 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास जीटी रोड पर करने वाले थे लेकिन अब इस भवन की ही जगह बदल दी गई है। मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में यह सामने आया कि जीटी रोड स्थित जमीन डूब क्षेत्र में आती है। जैसे ही इस बात की खबर प्रमुख सचिव को मिली अफसरों के बीच हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी में भवन स्थल को बदलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कैलाश मानसरोवर भवन के शिलान्यास के लिए जीटी रोड की जगह इंदिरापुरम के शक्तिखंड-4 में 9000 वर्ग गज जमीन का चयन किया गया है। ऐन मौके पर इस फेरबदल से प्रशासन ने सीएम के सामने खुद को शर्मिंदा होने से भले ही बचा लिया है लेकिन उसकी लापरवाही उजागर हो गई है।

अब यह रहेगा कार्यक्रम

ghaziabad administration relocated kailash mansarovar bhawan to indirapuram before cm yogi visit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

बता दें कि जीटी रोड स्थित कैलाश मानसरोवर भवन स्थल पर 31 अगस्त को होने वाली सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा अब कविनगर रामलीला मैदान में होगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस-प्रशासन और विधायकों ने सभा स्थल को बदलने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही टीएचए के जिन दो कालेजों में मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम होने थे, उन्हें भी अब रद्द कर दिया गया है। ‘न्यू इंडिया मंथन’ कार्यक्रम के माध्यम से जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल में फेरबदल किया गया है। स्थानीय विधायकों, भाजपा नेताओं के साथ डीएम मिनिस्ति एस. और एसएसपी एचएन सिंह ने शनिवार सुबह हज हाउस के बराबर में स्थित कैलाश मानसरोवर स्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

अब कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास करने के बाद सीएम सीधे कविनगर स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद सीएम स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक करेंगे। उधर, डीएम ने बचत भवन सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा विधायकों के साथ सुरक्षा के मुद्दे पर बैठक की। इसके बाद कविनगर रामलीला ग्राउंड की निरीक्षण भी किया। 

अब यह रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का विशेष विमान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में उतरेगा। जहां से मुख्यमंत्री की फ्लीट कैलाश मानसरोवर स्थल तक पहुंचेगी। यहां कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री कविनगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम कलक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के बाद सड़क मार्ग से हिंडन एयर स्टेशन पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed