फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Get treatment at home through telemedicine

टेलीमेडिसिन के माध्यम से घर पर ही पाएं इलाज, लाभदायक साबित हो रहा है परामर्श

Sun, 05 Jul 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:36 AM IST
सार

  • विशेषज्ञों ने कहा, मरीज गंभीर नहीं है तो फोन पर ही हो सकता है समस्या का समाधान
  • राजधानी में एम्स और लेडी हार्डिंग समेत कई अस्पतालों में टेलीमेडिसिन की सुविधा 

विज्ञापन
Get treatment at home through telemedicine
Telemedicine - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण लोग अस्पताल जाने से बच रहे हैं। इसी डर की वजह से मरीजों की समस्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है, उनका इलाज टेलीमेडिसिन के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। इसमें मरीज को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ती है और वह फोन या वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टरों से चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। 

विज्ञापन


 राजधानी में एम्स और लेडी हार्डिंग समेत कई अस्पतालों में टेलीमेडिसिन की सुविधा है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि गंभीर स्थिति न हो तो मरीज की 50 फीसदी समस्या का समाधान फोन पर बातचीत के माध्यम से ही हो जाता है। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर यश बताते हैं कि रोगी के इलाज में सबसे पहला कदम होता है उसकी परेशानी को सही तरीके से सुनना। 
विज्ञापन


टेलीमेडिसन के जरिए मरीज की समस्या को फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से समझा जाता है। कई बीमारियों के इलाज में ये पहला कदम ही काफी होता है। इससे बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ा जा सकता है। जिन मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कोई परेशानी होती है उन्हें इस प्रकार से ही परामर्श लेना चाहिए। इसमें डॉक्टर मरीज की समस्या को समझ के कुछ जांच कराने के लिए कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट को वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाया जा सकता है। इससे रोगी को बार-बार अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। डॉक्टर यश के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण लोग अस्पताल जाने से बच रहे हैं। ऐसे में फोन पर सलाह लेना या वीडियो परामर्श बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि, वीडियो परामर्श पूरे इलाज में केवल एक कदम है और वह डॉक्टर के मुआयने की जगह नहीं ले सकता, लेकिन इस समय वह काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed