पीने वालों के लिए अच्छी खबर, यहां मिलती है सबसे सस्ती बियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बियर पीने के शौकीन हैं तो दिल्ली का रुख करें, क्योंकि एक सर्वे में दिल्ली को बियर के मामले में पांचवां सबसे सस्ता शहर बताया गया है। वहीं स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर की बियर दुनिया में सबसे महंगी बताई गई है।
दुनिया के करीब 75 देशों में किए गए अध्ययन की मानें तो दिल्ली में 330 मिली लीटर बियर की औसत कीमत महज 1.75 डॉलर (करीब 112 रुपये) है। जिनेवा में इसकी कीमत 6.32 डॉलर (करीब 403 रुपये) बताई गई है।
लिस्ट में इसके बाद हांगकांग का नंबर आता है। यहां 330 मिली लीटर बियर की औसत कीमत 6.16 डॉलर (करीब 392 रुपये) बताई गई है। यह सर्वेक्षण जर्मनी के ट्रेवल सर्च इंजन ‘गो यूरो’ में मंगलवार को प्रकाशित हुआ।
ये हैं सस्ती बियर वाले शहर
महंगी बियर के मामले में तेल अवीव तीसरे नंबर पर है। यहां 330 मिली लीटर बियर की एक बोतल 5.79 डॉलर (करीब 369 रुपये) बताई गई है।
ओस्लो में यह कीमत 5.31 (करीब 338 रुपये) और न्यूयॉर्क में 5.20 डॉलर (करीब 331 रुपये) बताई गई है। पोलैंड के क्राकोव शहर को इस लिस्ट में सबसे सस्ता करार दिया गया है।
यहां 330 मिली लीटर बियर की कीमत 1.66 डॉलर (करीब 106 रुपये) बताई गई है। यूक्रेन की राजधानी कीव और ब्रास्टिस्लावा में 1.69 (करीब 108 रुपये) तथा मलागा में 1.72 डॉलर (करीब 110 रुपये) कीमत बताई गई है।