फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   German ambessy woman employee slaps traffic police

कार रुकवाने पर महिला ने मारा थप्पड़

Mon, 19 May 2014 04:55 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
German ambessy woman employee slaps traffic police

नई दिल्ली में जर्मन एंबेसी में काम करने वाली एक महिला के खिलाफ

विज्ञापन
चाणक्यपुरी थाने में पुलिसकर्मी से बदसलूकी का मामला दर्ज किया गया है।

महिला पर आरोप है कि उसने कार रोकने पर एक ट्रैफिक कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया और उसे कुचलने का प्रयास करते फरार हो गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी 32 वर्षीय महिला के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में पुलिसकर्मी से बदसलूकी, मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रधानमंत्री का कारवां गुजरने पर रोका था महिला को

German ambessy woman employee slaps traffic police

ट्रैफिक पुलिस को मारने के लिए महिला पर पुलिसकर्मी से बदसलूकी, मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के आवास और अन्य ठिकानों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने वायरलेस मैसेज पर महिला के कार का नंबर फ्लैश किया। बाद में कार नंबर के जरिए पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान कर ली है। गाड़ी नंबर से उसके घर का पता चल गया है, बावजूद इसके अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार गत 5 मई को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल मोहम्मद फारूक महर्षि रमन मार्ग पर तैनात था। प्रधानमंत्री का कारवां गुजरने की वजह से उसने ट्रैफिक रोका था। इसी दौरान वहां कार सवार एक महिला पहुंची और कांस्टेबल से जाने का जिद करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने महिला के खिलाफ ‌की थी शिकायत

German ambessy woman employee slaps traffic police

जर्मन एंबेसी में कार्यरत महिला पर आरोप है कि कांस्टेबल के मना करने पर महिला कार से बाहर निकली और कांस्टेबल फारूक से बदसलूकी करने लगी।

उसने कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद जब लोग जमा होने लगे तो महिला कार लेकर फरार हो गई। कांस्टेबल का आरोप है कि भागने के दौरान महिला ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक वह चाणक्यपुरी स्थित जर्मन एंबेसी में काम करती है और दिल्ली की ही है। 5 मई से ही पु‌लिस म‌हिला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed