फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Generator on the third floor of the warehouse fire.

जेनरेटर गोदाम में तीसरी मंजिल पर लगी आग

Thu, 25 Dec 2014 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
Generator on the third floor of the warehouse fire.

दिल्ली गेट में बुधवार रात करीब 7 बजे अशोक भार्गव के जनरेटर गोदाम में तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग भीषण थी।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया है। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण खलबली मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

दमकलकर्मियों ने बताया कि बंद गोदाम में आग लगी देख अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग काबू में न आई तो 2 और गाड़ियां बुलाई गईं। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

राहत की बात यह थी कि गोदाम बंद था और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन रोक दिया। दमकल की टीम ने आग को फैलने से रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed