{"_id":"cd785cface19639b60c55b4f53ab073d","slug":"general-vk-singh-made-the-statement-shazia-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो जनरल हैं तो हम भी सिपाही है : शाजिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो जनरल हैं तो हम भी सिपाही है : शाजिया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 11 Apr 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अगर वो जनरल है तो हम भी सिपाही हैं’। आप प्रत्याशी शाजिया इल्मी ने अमर उजाला से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह पर पलटवार करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ जनरल ही एकमात्र देशभक्त नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि, भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने शाजिया इल्मी के बयान को एंटी नेशनल कहा था, जिस पर शाजिया इल्मी ने जनरल वीके सिंह पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
फोन पर शाजिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाला, देश को लूटने वाला, देश में भ्रष्टाचार फैलाने वाला एंटी नेशनल है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ खुद को देशभक्त समझते हैं। सिर्फ वे ही देशभक्त नहीं है, भारत का हर व्यक्ति देशभक्त है।
विज्ञापन
बिगड़ी व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना और देश को सही दिशा में लाने का विचार एंटी नेशनल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम देश के सिपाही हैं, जो भ्रष्टाचार की जंग लड़ रहे हैं।
शाजिया इल्मी ने पूछा, जनरल बताएं आधार
शाजिया इल्मी ने वीके सिंह से पूछा है कि किस आधार पर वह उनके बयान को एंटी नेशनल करार दे रहे है, इसका आधार बताएं। अगर आधार नहीं है तो ऊलजुलूल टिप्पणियां करना बंद करें।
क्या है मामला
बुधवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में जनरल वीके सिंह ने आप पार्टी की शाजिया इल्मी के बयान के संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। उन्होंने इस बयान को एंटी नेशनल कहा था।
वीके सिंह शाजिया द्वारा भाजपा पर सेना के लोगों को टिकट देकर राजनीति में लाने के संबंध में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। शाजिया ने कहा था हमने पाकिस्तान का हश्र देखा है, भाजपा छोटे राजनीतिक फायदों के लिए इस चलन को बढ़ावा दे रही है।
इस संबंध में वीके सिंह ने कहा कि उन्हें (शाजिया) राष्ट्रभक्ति क्या होती है और सेना देश के लिए क्या करती है कि जानकारी नहीं है। सेना से जुड़े ऐसे बयान एंटी नेशनल की श्रेणी में आते हैं।
नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
इल्मी ने मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनरल पहले ये बताएं कि जिसका मुखिया अपनी पत्नी को छोड़ देता है, उस पर कैसे भरोसा करें।