फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Geeta pandit alligs sp leader narendra bhati for vijay pandit murder

'सपा नेता ने कराई भाजपा नेता की हत्या'

Mon, 09 Jun 2014 12:28 AM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
Geeta pandit alligs sp leader narendra bhati for vijay pandit murder

दादरी में हुई विजय पंडित की हत्या चुनावी रंजिश की वजह से हुई या फिर इसका कोई और कारण रहा, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल यह हत्याकांड राजनैतिक रंग ले गया है।

विज्ञापन


इस हत्याकांड को लेकर भाजपा और सपा आमने-सामने आ गई हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा है कि जिले और प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन दहाड़े बदमाश गोली चला देते हैं और हत्या तथा लूटपाट कर लेते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि वह इस कांड को लोकसभा में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ और दिल्ली तक सुनाई दी गूंज

Geeta pandit alligs sp leader narendra bhati for vijay pandit murder

इस मामले की गूंज रविवार को लखनऊ और दिल्ली तक सुनाई दी। विजय पंडित हत्याकांड से न केवल गौतमबुद्ध नगर जिला हिलता रहा, बल्कि दिल्ली और लखनऊ तक यह मामला पहुंच गया है।

रविवार को लखनऊ में इस बारे में प्रधान सचिव (गृह) को बोलना पड़ा और उन्होंने कहा कि हत्यारों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

वहीं दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अव्वास नकवी ने इस घटना को लेकर यूपी में कानून व्यवस्था की निंदा की। भाजपा ही नहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी दिल्ली में इस घटना की निंदा की।

'नरेंद्र भाटी ने कराई है हत्या'

Geeta pandit alligs sp leader narendra bhati for vijay pandit murder

विजय पंडित की पत्नी और नगर पालिका दादरी की अध्यक्ष गीता पंडित ने साफ तौर पर अपने पति की हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया है।

गीता पंडित ने रविवार को कहा सपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी, विक्रम और हिस्ट्रीसीटर अनिल दुजाना ने चुनाव के दौरान उनके पति को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार न करने की धमकी दी थी।

इन लोगों ने जल्दी ही इसका खामियाजा भुगतने की भी चेतावनी दे दी थी। गौरतलब है कि अनिल दुजाना इस समय जेल में है।

'ओछी राजनीति कर रही है भाजपा'

Geeta pandit alligs sp leader narendra bhati for vijay pandit murder

मृतक भाजपा नेता विजय पंडित की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को सपा नेता नरेंद्र भाटी ने निराधार बताया है। सपा के जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर ने भी कहा है कि यह एक ओछी राजनीति है।

नरेंद्र भाटी ने फोन पर बताया कि उन्होंने आज तक विजय पंडित को फोन नहीं किया। उनके फोन की कॉल डिटेल निकालकर पता लगाया जा सकता है। भाटी ने कहा कि उन्हें भी विजय पंडित की हत्या का दुख है और हत्यारों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उधर सपा की बैठक में भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या पर दुख प्रकट किया गया। साथ ही इस बात पर रोष प्रकट किया कि भाजपा के कुछ नेता इस हत्याकांड पर ओछी राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed