फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gearing up to combat pollution: 38 water sprinklers to be deployed on roads to curb dust

प्रदूषण पर वार की तैयारी: धूल पर लगाम कसने के लिए 38 वाटर स्प्रिंकलर सड़कों पर होंगे तैनात, एमसीडी ने कसी कमर

Sun, 28 Jun 2026 07:23 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 28 Jun 2026 07:23 PM IST
सार

एमसीडी राजधानी में धूल प्रदूषण रोकने को 38 जल छिड़काव वाहन सड़कों पर तैनात करेगी। डेम्स समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दी। ये वाहन तीन वर्ष तक सड़कों की धुलाई करेंगे।

विज्ञापन
Gearing up to combat pollution: 38 water sprinklers to be deployed on roads to curb dust
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी में बढ़ते धूल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और सड़कों की नियमित धुलाई सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी 38 वाटर स्प्रिंकलर सड़कों पर तैनात करेगी। डेम्स समिति के प्रस्ताव को एमसीडी सदन ने मंजूरी दे दी है। एमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राजधानी में धूल के स्तर को कम करने और प्रदूषण नियंत्रण उपायों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन

एमसीडी के अनुसार, नौ हजार लीटर क्षमता वाले 38 वाटर स्प्रिंकलर सड़कों पर तैनात होंगे। ये वाहन शाहदरा (उत्तरी) समेत विभिन्न अनुरक्षण प्रभागों और धूल प्रदूषण के लिहाज से चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित रूप से तैनात किए जाएगे। इनका प्रमुख कार्य सड़कों पर जमा धूल को दबाना, सड़क की धुलाई करना और प्रदूषण संभावित क्षेत्रों में उड़ने वाले धूल कणों को नियंत्रित करना है। इसके अलावा इनका उपयोग एमसीडी की अन्य सफाई और अनुरक्षण गतिविधियों में भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल के तौर पर  इन मशीनों के संचालन के लिए छह माह का अनुबंध किया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो गई और अब इन मशीनों को तीन वर्ष तक सड़कों पर तैनात किया जा रहा है। इन मशीनों का संचालन बिना किसी व्यवधान के जारी रहेगा और धूल नियंत्रण अभियान प्रभावित नहीं होगा। एमसीडी का मानना है कि धूल प्रदूषण पर नियंत्रण केवल मैकेनिकल रोड स्वीपिंग से संभव नहीं है। सड़क पर जमा महीन धूल को उड़ने से रोकने के लिए नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग भी उतनी ही जरूरी है।

विज्ञापन

इसी कारण धूल हॉटस्पॉट, व्यस्त यातायात मार्गों, निर्माण गतिविधियों वाले क्षेत्रों और प्रदूषण प्रभावित इलाकों में वाटर स्प्रिंकलरों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में धूल नियंत्रण की इस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने, सड़क की धूल को कम करने और नागरिकों को प्रदूषण से राहत दिलाने के प्रयासों को गति मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed