फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GDA started the process of socialist housing plan.

जीडीए ने शुरू की समाजवादी आवास योजना की प्रक्रिया

Sat, 03 Jan 2015 01:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
GDA started the process of socialist housing plan.
जीडीए ने शहर में समाजवादी आवास योजना को अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को जीडीए वीसी ने शहर के 50 से अधिक बिल्डरों को बुलाकर योजना के प्रावधानों व फायदों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बिल्डरों ने योजना से जुड़े कई सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे। जीडीए अधिकारियों ने जल्द ही इस संबंध में बैठक बुलाने की बात कही। समाजवादी आवास बनने की खबर अमर उजाला ने 26 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मध्य आय वर्ग के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग के अंतर्गत समाजवादी आवास योजना लांच की है। योजना में किसानों-बिल्डरों के सहयोग से 15 से 30 लाख रुपये कीमत वाले मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आवेदन के लिए आय की सीमा नहीं होगी। ऐेस मकान बनाने के लिए बिल्डरों-किसानों को कई तरह की छूट मिलेंगी।

जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि बिल्डरों ने योजना से संबंधित कुछ जानकारी मांगी और कुछ सुझाव दिए हैं। जल्द ही इस संबंध में फिर बैठक होगी।

योजना की मुख्य बातें
कृषि योग्य जमीन पर ला सकेंगे प्रोजेक्ट, योजना के भवन बनाने वालों को मिलेंगी कई छूट, ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स, पजेशन के समय नहीं बढ़ाई जा सकेगी तय फ्लैट की कीमत, प्रतिवर्ष सबसे बेहतर प्रोजेक्ट को सरकार करेगी पुरस्कृत।


ऐसे तय होगी कीमत
एनसीआर में सीलिंग कास्ट 3000 रुपये प्रति वर्गफुट, मेट्रो शहरों में सीलिंग कास्ट 2800 रुपये प्रति वर्गफुट, अन्य शहरों में सीलिंग कास्ट 2500 रुपये प्रति वर्गफुट और 75 वर्गमीटर कारपेट एरिया के फ्लैट की अधिकतम कीमत 30 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed