{"_id":"11028ec369b8074de8ee60c89d68307a","slug":"gda-started-registration-for-the-e-tendering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीडीए में ई-टेंडरिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए में ई-टेंडरिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ने नए वित्तीय वर्ष से जीडीए में ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। ई-टेंडरिंग व्यवस्था के लिए ठेकेदारों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
जीडीए के पंजीकृत ठेकेदारों को चयनित वेब पोर्टल पर नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों के लिए नए वित्तीय वर्ष से ई-टेंडरिंग के जरिए ही आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जीडीए के कामकाज में पारदर्शिता लाने और समयबद्ध निस्तारण के लिए जीडीए में लगातार नए-नए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन
जीडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि प्राधिकरण में पंजीकृत ठेकेदारों को टेली कम्युनिकेशन कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) के पोर्टल के जरिए ई-टेंडरिंग के लिए पंजीकरण करवाना होगा।
यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।