{"_id":"a2ce390e4daa75d49be16fb326d1f6fa","slug":"gda-ones-grabbing-the-second-house-on-the-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए से दूसरा मकान हथियाने वालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए से दूसरा मकान हथियाने वालों पर कार्रवाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
जीडीए एक से अधिक संपत्ति लेने वाले आवंटियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू करेगा। जीडीए ने ऐेसे 2916 आवंटियों को चिन्हित भी कर लिया है, जिन्होंने फर्जी शपथपत्र लगाकर दोबारा संपत्ति आवंटित कराई है। जीडीए ऐसे व्यक्तियों से संपत्ति वापस लेने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगा।
दरअसल, बीते दिनों 1996 में आवंटन होने और इसके बदले धनराशि जमा करने के बावजूद प्लाट न मिलने की शिकायत प्रेम कुमार नामक व्यक्ति ने जीडीए वीसी से की थी।
जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आवंटी पहले ही जीडीए से एक संपत्ति ले चुका है। नियमानुसार जीडीए से एक व्यक्ति एक ही संपत्ति ले सकता है।
वीसी ने बताया कि ऐसे आवंटी जिनके नाम और पिता का नाम एक ही है, उनकी सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार करवाई गई। 2916 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने दोबारा आवंटन लिया है।
आवेदन करते समय शपथपत्र देना होता है कि प्राधिकरण से पूर्व में कोई संपत्ति नहीं ली गई है। इन मामलों से पता लगता है कि फर्जी शपथपत्र लगाए गए हैं। जल्द ही कार्रवाई शुरू होगी।