{"_id":"65d29cc526114978f6069025","slug":"gbc-4-0-there-will-be-investment-of-rs-1-95-lakh-crore-in-gautam-buddha-nagar-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"GBC 4.0 : गौतमबुद्ध नगर में 1.95 लाख करोड़ का होगा निवेश, अकेले नोएडा में तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GBC 4.0 : गौतमबुद्ध नगर में 1.95 लाख करोड़ का होगा निवेश, अकेले नोएडा में तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
Mon, 19 Feb 2024 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मनोज कुमार, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:42 AM IST
सार
इसमें गौतमबुद्धनगर की सबसे अहम भूमिका होगी। अकेले गौतमबुद्ध नगर मेंे 1.95 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा जाएगा। इससे करीब तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साफ है कि यूपी के निवेश इंजन के रूप में तीनों प्राधिकरण अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का करेंगे शुभारंभ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का आगाज होगा। इसमें गौतमबुद्धनगर की सबसे अहम भूमिका होगी। अकेले गौतमबुद्ध नगर में 1.95 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा जाएगा। इससे करीब तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साफ है कि यूपी के निवेश इंजन के रूप में तीनों प्राधिकरण अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमेनी में 60-60 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पा लाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष नोएडा करीब 75 हजार करोड़, ग्रेनो 60,014 करोड़ रुपये और यीडा 60 हजार करोड़ के सापेक्ष करीब 80 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव उतारेगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 1.95 लाख करोड़ के सापेक्ष करीब तीन लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
हालांकि इसका ज्यादातर श्रेय नोएडा हवाई अड्डा परियोजना को ही जाता है। इसके बनने के बाद ही विदेशों से गौतमबुद्ध नगर में निवेश आया है। इस बार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में औद्योगिक निवेश करीब 60 फीसदी है। प्रदेश सरकार ने वैश्विक निवेश सम्मेलन में कई तरह के प्रयोग करते हुए बदलाव किए हैं। इनमें न सिर्फ अधिकारियों को निवेश लाने के लिए लगाया गया है बल्कि मंत्रियों ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
नतीजन 33.50 लाख करोड़ रुपये का पहला प्रस्ताव मिला। इनमें 40 फीसदी के करीब गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों और यूपीसीडा को निवेश के प्रस्ताव मिले। लखनऊ में होने वाली इस सेरेमनी में बड़े निवेशकों को जमीन अलाॅट करने की प्रक्रिया की जाएगी।
यीडा सिटी में लक्ष्य से अधिक आया निवेश
लखनऊ में सोमवार को आयोजित हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) में न सिर्फ प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा। बल्कि एफडीआई कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर यमुना प्राधिकरण के अधिकारी और निवेश लाने का प्रयास करेंगे। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यीडा सिटी में बनने जा रही फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और नोएडा हवाई अड्डे का पवेलियन बनाया गया है।
जहां इन परियोजनाओं के बारे में निवेशकों को जानकारी दी जाएगी। दरअसल, फरवरी 2023 में लखनऊ में हुए वैश्विक निवेश सम्मेलन में यीडा जीबीसी से मिले लक्ष्य से 60 हजार करोड़ अधिक की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने जा रहा है। अहम बात यह है कि इसमें फिल्म सिटी, डाटा पार्क व मिक्स लैंड यूज जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल नहीं हैं। जीबीसी के बाद निवेश के लिए आगे आईं कंपनियों की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
ग्रेनो में होने वाला निवेश
- ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्राउंड सेरेमनी में 169 परियोजनाओं को शामिल किया है
- ग्रेनो प्राधिकरण से करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा
- बिल्डर की 51 परियोजनाओं से ग्रेनो प्राधिकरण में 26 हजार करोड़ का निवेश होगा
- संस्थागत की 28 परियोजनाओं से चार हजार करोड़ के निवेश धरातल पर आएंगे
- औद्योगिक की 50 परियोजनाओं में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश मिलेगा