फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'gay' husband was fed sleeping pills to her

प्रिया को उसके 'गे' पति ने खिलाई थी नींद की गोलियां

Mon, 20 Apr 2015 07:46 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
'gay' husband was fed sleeping pills to her

एम्स की महिला डॉक्टर क़ी आत्महत्या का केस एक नई कहानी कह रहा है। इस कहानी की माने तो आरोपी डॉक्टर ने कुछ वक्त पहले प्रिया को नींद की गोलियां खिलाई थीं। प्रिया के परिजनों ने आरोपी डॉक्टर पर इस बात के अलावा कई और गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि फेसबुक पर प्रिया की पोस्ट और सुसाइड नोट में खासा अंतर नजर आ रहा है ऐसे में ये प्रिया की आत्महत्या की कहानी का असल राज क्या है ये साफ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि सोमवार को कोर्ट में पति कमल को पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनो की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डायरी और लैपटॉप से मिल सकता है अहम सुराग

'gay' husband was fed sleeping pills to her

प्रिया के हत्या के मामले में नया मोड़ आने की वजह से पुलिस खासी सतर्क है जिस वजह से पुलिस अहम सुबूत जुटाने में लगी हुई है जिससे इस मामले की असल वजहों का खुलासा हो सके।

इसके लिए पुलिस ने आरोपी डॉ. कमल की डायरी और लैपटॉप को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आपको बता दें कि दिल्ली के पहाड़गंज के होटल से रविवार को प्रिया की लाश मिली थी जिससे होटल में हड़कंप मच गया था।

पुलिस के मुताबिक प्रिया ने रात को 2 बजे हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली थी। प्रिया का पति कमल भी एम्स में डॉक्टर है।

मां बोली 15 दिन पहले खाई थी नींद की गोलियां

'gay' husband was fed sleeping pills to her

प्रिया की मां ने बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से काफी तंग आ चुकी थी। 15 दिन पहले भी प्रिया ने कुछ नींद की गोली खा ली थी। आरोप है कि जब कमल को इस बात की जानकारी मिली तो उसने छह और नींद की गोली उसको खिला दी थी।


ताकि ज्यादा नींद की गोली खाने से उसकी मौत हो जाए। प्रिया के पिता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले प्रिया से पता चला कि कमल समलैंगिक है।

जब उन्होंने कमल से इस बाबत बातचीत की तो उसने कहा कि इसका सॉल्यूशन निकालेंगे। सुइसाइड नोट व परिजनों के आरोप के बाद मामला दर्ज कर कमल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed