{"_id":"5b2a74284f1c1b2b428b5d4b","slug":"gave-false-information-of-bomb-in-indigo-airlines-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो एयरलाइंस में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो एयरलाइंस में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। यह सूचना मंगलवार तड़के जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के लिए मिली। आनन फानन में फ्लाइट रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। सूचना अफवाह साबित होने पर फोन करने वाले शख्स के खिलाफ उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मोहित कुमार नामक व्यक्ति ने मंगलवार तड़के इंडिगो एयरलाइंस के उद्योग विहार फेज-5 स्थित कॉल सेंटर में कॉल किया था। उसने बताया कि जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में बम है। इस पर कॉल सेंटर से यह सूचना जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई। यहां से फ्लाइट को उड़ान भरने से पहले ही रुकवा लिया गया।
विज्ञापन
फ्लाइट में तलाशी अभियान शुरू हुआ, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। करीब डेढ़ घंटे की देरी से फ्लाइट उड़ान भर पाई। सूचना झूठी निकलने पर कॉल सेंटर कर्मी आकाश कुमार की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि आरोपी ने जिस नंबर से कॉल की थी, उसकी जांच करवाई जा रही है। मामला दो राज्यों से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर एवं अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन