गौतम गंभीर ने केजरीवाल को लिखा पत्र, गाजीपुर में लगे कूड़े के पहाड़ की दिलाई याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ (लैंडफील साइट्स) को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा, " मैं आपका ध्यान गाजीपुर में एशिया के सबसे बड़े कूड़े के पहाड़ की तरफ खींचना चाहता हूं। पहाड़ के आसपास रहने वाले लोग बहुत ही दयनीय स्थिति में जी रहे हैं।"
Delhi: BJP MP Gautam Gambhir writes to Chief Minister Arvind Kejriwal stating,"I would like to draw your attention towards one of the biggest landfill sites of Asia,the Ghazipur landfill...The people living nearby the landfill site are in a very plightful situation." (File pics) pic.twitter.com/CbTAWZvGSj
— ANI (@ANI) February 19, 2020विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा, "दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते आपको वहां (गाजीपुर) जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए। इसके साथ ही मैं आपको उन कामों को दिखाना चाहता हूं जो कार्य केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व वाली ईडीएमसी द्वारा किए गए हैं। मैं आपको उस जगह अपने साथ चलने के लिए आमंत्रित करता हूं।"
The letter further reads,"As the CM of Delhi you should visit the site for their sake&see their condition. Also you will get to know all the work is being done by Central govt & BJP led EDMC. I invite you visit the landfill site with me." https://t.co/1yNRD4cExg
— ANI (@ANI) February 19, 2020